फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर के एमिटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 14 Nov 2022 05:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कहा जा रहा है कि वाहन हटाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो छात्रों के साथ मारपीट की गई। फिलहाल, छात्रों का कोई भी पक्ष पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
एमिटी कॉलेज में मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के प्रतिष्ठित एमिटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। कुछ स्थानीय छात्रों ने बाहर के युवकों को बुलाकर दो छात्रों से जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि कॉलेज के कैंपस में करीब आधे घंटे तक यह हंगामा होता रहा। एमिटी कॉलेज के गार्ड और अन्य स्टाफ सहित छात्र भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने पीटते हुए छात्रों को नहीं बचाया। बता दें कि महाराजपुरा थाना से चंद कदमों की दूरी पर एमिटी कॉलेज है। इसके बावजूद कॉलेज में गुंडागर्दी को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। खास बात यह है कि फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और फरियादी आरोपी छात्रों की पहचान भी की जाएगी। फिलहाल छात्रों का कोई भी पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।


एमिटी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र उदय प्रताप चौहान और कार्तिकेय यादव के बीच वाहन हटाने को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच मारपीट हुई बाद में उनके समर्थक भी आपस में भिड़ गए। कहा जा रहा है कि कुछ बाहरी छात्र भी वहां आ धमके और एक गुट के दो लड़कों के साथ मारपीट की। छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद कालेज प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें