फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में आरक्षक की मौत, घोड़े के पैर से सिर में चोट लगने से गई जान

Mon, 14 Nov 2022 03:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मृतक जवान पुणे महाराष्ट्र का निवासी था। वह अकादमी की हॉर्स बिंग में पदस्थ था। प्रैक्टिस के दौरान हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक जवान - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग में सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में एक जवान की मौत हो गई। जवान प्रैक्टिस कर रहा था, तभी उसे घोड़े के पैर से चोट लग गई। जवान को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में 14 नवंबर से 26 नवंबर तक 41वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप और माउंटेन पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन होना है। इसके चलते रविवार को देर शाम टेंट पेंगीग गेम की प्रैक्टिस चल रही थी। इसी दौरान आरक्षक जीडी थोराट सुधीर पंधारी नाथ पुत्र थोराट पधानी मारुत निवासी ग्राम चंदौली बीके थाना मंचार जिला पुणे महाराष्ट्र घोड़े के सामने आ गया। घोड़े का पैर उसके सिर में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरक्षक को आननफानन में अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बता दें जिस जगह घटना हुई, उसके कारण तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। जिसमें पिछोर, बिलौआ और डबरा थाने की पुलिस यह तय नहीं कर पा रही थी कि किस थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है। सीमा विवाद के चलते शव का पीएम कराने में भी काफी देरी हुई। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने टेकनपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र लोधी को शव का पीएम कराने की जिम्मेदारी देकर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें