गांव से बारात निकालने का विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दलित दूल्हे बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम निबी में दलित परिवार के यहां भितरवार के गांव कुडपार से बारात आई हुई थी। जैसे ही डीजे के साथ बारात गांव में निकली तो गांव के ही ग्रामीणों ने डीजे पर गाने बजाने से मना किया। जब बारातियों ने विरोध जताया तो ग्रामीणों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। डीजे तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद गांव से बारात निकली।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में अपराधी बेखौफ: 16 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो भी किया वायरल, यह बोला पीड़ित
बता दें जब बारात निकल रही थी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। ग्रामीणों ने कहा कि डीजे पर गाना नहीं बजेगा। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया है। विवाद की सूचना पर पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाते हुए बारात को वहां से निकला गया। मामला इतना बढ़ गया कि ग्वालियर देहात एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा और डबरा सिटी पुलिस, गिजौर्रा थाना पुलिस बल, भारी संख्या में पुलिस बल ग्राम निवी पहुंचा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात किया।
ये भी पढ़ें-
वाहन चेकिंग के नाम पर विधवा महिला से अभद्रता, दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ बारात को गांव से निकलवाया, लेकिन इसके बावजूद दबंग वहां पर लगातार विरोध करते रहे। इसके बाद दुल्हन के भाई सतीश जाटव फरियादी की थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद पिछोर पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया। धारा परिहार, आकाश, विकास, रिंकू, गोलू, गजेंद्र परिहार सभी आरोपी एक ही वर्ग हरिजन है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस गांव में ऐसी घटनाएं सामने आई है, लेकिन यह रूढ़िवादी सोच अभी भी लोगों को परेशान कर रही है।