फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक को सिर में गोली मारी, अस्पताल में मौत

Fri, 18 Apr 2025 07:38 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पुलिस ने मामले में गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, अब सुनील की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदला जा सकता है। डबरा देहात थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।
 
विज्ञापन
घटना का फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अकबाई गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक को सिर में गोली लग गई, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुनील रावत के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस कर रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने पास रखी बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली सुनील रावत के सिर में लग गई। गंभीर हालत में सुनील को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सुनील ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, अब सुनील की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदला जा सकता है। डबरा देहात थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन


शादी समारोह में इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। जहां एक ओर खुशियों का माहौल था, वहीं अब परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें