मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विकृत मानसिकता वाले अज्ञात युवक ने गाय से दुष्कर्म किया है। हिंदू संगठनों ने पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा था। जिसमें एक युवक गाय से रेप करता नजर आ रहा है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर सेक्टर 2 की बताई जा रही है। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस को आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने से सामने आई है। इसकी जानकारी उन्हें उनके एक कार्यकर्ता ने दी। घटना 4 अगस्त को रात नौ बजे के बाद की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीएसपी रवि भदौरिया ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें यह वीडियो उपलब्ध कराया था। इसके आधार पर पुलिस थाना महाराजपुरा ने अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।