फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भोपाल DIG फंसे, HC ने लगाया पांच लाख का जुर्माना, अवमानना का केस चलेगा, जांच होगी; हत्या से जुड़ा है मामला

Thu, 17 Apr 2025 06:47 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीआईजी मयंक अवस्थी की मुसीबतें बढ़ गई हैं। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच होगी, साथ ही कोर्ट की अवमानना का केस भी चलेगा। कोर्ट की टिप्पणी ने उनकी फील्ड पोस्टिंग की योग्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
DIG मयंक अवस्थी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के एक हत्या केस में कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन से जुड़ी जानकारी छिपाने पर हाई कोर्ट ने डीआईजी भोपाल मयंक अवस्थी के खिलाफ विभागीय जांच और अवमानना की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मामला उस समय का है जब वे एसपी दतिया के पद पर पदस्थ थे। हाई कोर्ट ने माना कि वहां पदस्थ रहते हुए उन्होंने ट्रायल कोर्ट को झूठी जानकारी दी कि हत्या के मामले से जुड़ा कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया है, जबकि बाद में पुलिस ने कहा कि डेटा सहेजना ही भूल गए। केस के आरोपी मानवेंद्र सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया और आवश्यक मोबाइल डेटा नष्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...
विज्ञापन


इस मामले में हुई जांच में सामने आया कि 17 सितंबर 2018 को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने संबंधी जानकारी एसपी को भेज दी गई थी, फिर भी कोर्ट को गलत जानकारी दी गई। हाई कोर्ट ने डीजीपी से पूछा कि क्या ऐसे अधिकारी विभाग में बने रहने योग्य हैं और क्या उन्हें फील्ड पोस्टिंग दी जा सकती है? कोर्ट ने डीआईजी को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति जमा करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें

इस आदेश के बाद डीआईजी मयंक अवस्थी की मुसीबतें बढ़ गई हैं, क्योंकि उनके खिलाफ विभागीय जांच करने के साथ-साथ कोर्ट की अवमानना का केस चलाने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही उनकी फील्ड पोस्टिंग की योग्यता को लेकर भी कोर्ट ने तल्ख टिप्पणियां की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें