फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पॉक्सो केस से परेशान एमएनसी कर्मचारी ने ग्वालियर में जहर खाकर की आत्महत्या, चाचा के घर दी जान

Sun, 21 Dec 2025 03:41 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP News: ग्वालियर में एमबीए कर एमएनसी में कार्यरत युवक लवजीत राणा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी था और जमानत न मिलने से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एमबीए करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लवजीत राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवजीत और उसके एक साथी पर डबरा में तीन साल की बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में उसका साथी जेल में बंद है, जबकि लवजीत फरार चल रहा था। जमानत न मिलने और केस की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।

घटना गोले का मंदिर थाना क्षेत्र की पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी की है। परिजनों के अनुसार, लवजीत ने रात करीब 12 बजे बच्चों से कहा कि वह अकेला सोएगा। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर चाची, रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला सेंटिंग कारोबारी का शव, पहचान के बाद परिवार में मचा कोहराम 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता महिला और उसके वकील जीजा द्वारा ब्लैकमेलिंग कर लवजीत पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह टूट गया। उनका कहना है कि फर्जी केस और ब्लैकमेलिंग के कारण एक होनहार युवक की जान चली गई। 

वहीं, गोले का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें