फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नौकरी की तलाश में दुबई गया युवक लापता, अब मौत की खबर, सिंधिया और पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Fri, 20 Jun 2025 04:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

दुबई में नौकरी की तलाश में गए ग्वालियर के जिम ट्रेनर सूरज शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों को एक माह बाद सूचना मिली, जिससे वे स्तब्ध हैं। परिवार ने सरकार और इंडियन एंबेसी से सूरज का शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सूरज शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की तलाश में दुबई गए ग्वालियर के एक जिम ट्रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिम ट्रेनर की मौत की सूचना पुलिस ने उनके परिजन को दी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के परिजन ने इंडियन एंबेसी और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झांसी की रानी पर कांग्रेस नेता बरैया का विवादित बयान, बोले- उन्होंने आत्महत्या की थी, वीरांगना कैसे?

गौरतलब है कि बुधवार को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पिंटू पार्क स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले नितेश शर्मा को पुलिस ने सूचना दी कि उनके भाई सूरज शर्मा की दुबई में मौत हो गई है। इसके बाद से घर में मातम का माहौल पसर गया। सूरज के भाई नितेश ने बताया है कि वह प्राइवेट जॉब में है और सूरज ग्वालियर में जिम ट्रेनर था। उसे व्यापार में नुकसान हुआ था। इसके बाद नौकरी की तलाश में वह यूएई गया था। नितेश ने यूएई में सूरज की मौत पर संदेह जताया है। उनका सवाल है कि सूरज की मौत जब 26 मई को हुई थी तो एक महीने तक यूएई सरकार क्या करती रही ? वहीं सूरज के परिवार में उसकी पत्नी बच्चों के अलावा बुजुर्ग माता-पिता और छोटा भाई है। सूरज की पत्नी चेतना शर्मा का कहना है कि सूरज 18 मई को दिल्ली गया था। उसके बाद दिल्ली से फ्लाइट से यूएई रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा से अगवा हुए मासूम को ग्वालियर पुलिस ने ढूंढा, किडनैपर गिरफ्तार; बेटे की चाह में किया था अपहरण

चेतना ने स्वीकारा है कि सूरज की ट्रेवल हिस्ट्री है, लेकिन इस बार सूरज नौकरी की तलाश में यूएई गया है। सूरज, यूएई में होटल में काम करने गया था। बाद में टैक्सी चलाने की बात कर रहा था। चेतना की आखिरी बार बात सूरज से 25 मई को हुई थी। चेतना का कहना है कि वे फिजिकल और फाइनेंशियल रूप से कमजोर हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि सूरज जिस हालत में है उनके सुपुर्द कराने में मदद करें। फिलहाल सूरज शर्मा के घर में मातम का माहौल है और परिजन बदहवास हैं। उनकी इकलौती और आखिरी उम्मीद सरकार से है।

सूरज शर्मा

 

सूरज शर्मा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें