फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: महिला के साथ पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, चीखें सुनकर परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

Mon, 17 Nov 2025 10:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सुबह महिला के दोनों बेटे सैर पर निकल गए। इसी दौरान सुनील उसके कमरे में पहुंचा और उससे जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को लात घूंसों और थप्पड़ों से पीटकर काबू किया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
ग्वालियर में दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के मोतीझील इलाके में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने रेप कर दिया। पति गांव गया था, इसी दौरान आरोपी घर पर ठहरा था। सुबह मौका मिलते ही उसने महिला पर हमला कर लात घूसों से पीटते हुए रेप किया। चीखें सुनकर देवर और बेटा पहुंचे तो आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुरैना निवासी 30 वर्षीय महिला अपने पति, दो बेटों और देवर के साथ मोतीझील क्षेत्र में रहती है। महिला के पति का दोस्त सुनील कुमार पिछले काफी समय से घर पर आता-जाता रहा है। महिला का पति किसी काम से गांव गया हुआ था, जिससे घर पर महिला और उसके बच्चे ही मौजूद थे।सुनील घर आया। खाना खाने के बाद उसने कमरे में ही सोने की बात कही। पुराने परिचय और भरोसे के चलते महिला ने उसे रात वहीं रुकने की अनुमति दे दी।

ये भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए और लाखों रुपए ठगे
विज्ञापन


सुबह महिला के दोनों बेटे सैर पर निकल गए। इसी दौरान सुनील उसके कमरे में पहुंचा और उससे जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को लात घूंसों और थप्पड़ों से पीटकर काबू किया और उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद उसने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे और बच्चों को जान से मार देगा।
विज्ञापन


मारपीट के बीच महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर देवर और बेटा कमरे में पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुशवाह के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मेडिकल और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें