फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime News: अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा, अब तलाश रही पुलिस

Thu, 19 Jun 2025 07:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी ने सहकर्मी किशन सिंह पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अस्पताल में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला कर्मचारी ने उसी अस्पताल में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर में चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग घायल, हजीरा इलाके में मकान भी गिरा

पीड़िता सेवा नगर स्थित अमरकंटक अपार्टमेंट में रहती है। अस्पताल में बतौर ओटी रिसेप्शनिस्ट कार्यरत है, वहीं आरोपी किशन सिंह शिंदे उसी अस्पताल में आया था। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे दोनों के परिवारों ने सहमति दे दी। कुछ समय बाद शादी की बातचीत भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आगरा से अगवा हुए मासूम को ग्वालियर पुलिस ने ढूंढा, किडनैपर गिरफ्तार; बेटे की चाह में किया था अपहरण

पीड़िता ने बताया किशन सिंह उसके घर आया था। उस समय वह अकेली थी। किशन ने शादी की बात पक्की होने का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए और तीन साल तक शोषण करता रहा।जब युवती ने किशन पर शादी का दबाव बनाया, तो वह बहाने बनाने लगा। आखिर में आरोपी ने साफ कहा कि अब वह शादी नहीं करेगा। पीड़िता का आरोप है कि किशन ने कहा जो करना था कर लिया, अब शादी नहीं करनी है। इस बात से आहत होकर पीड़िता ने ग्वालियर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। ग्वालियर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर किशन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें