फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: दोस्त बना हैवान! छात्रा को धमकाकर लूट ली अस्मत, स्कूल के लिए लिफ्ट दी पर ले गया सुनसान किले पर

Mon, 29 Sep 2025 05:05 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

घटना पनिहार के नयागांव के पास शनिवार की है। 14 वर्षीय छात्रा शनिवार को स्कूल जा रही थी। वह घर से निकलकर महिंद्रा शोरूम के पास पहुंची थी कि अब्दुल खान आया और स्कूल तक लिफ्ट देने का कहकर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया। अब्दुल उसे ग्वालियर किले पर ले गया और रेप किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त ने लिफ्ट दी और स्कूल न ले जाकर किले पर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। उसने नाबालिग छात्रा को धमकाया और रात तक मॉल घुमाता रहा। रात करीब 11 बजे छात्र उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑनर किलिंग का खुलासा, नदी से मिला तिरपाल में लिपटा शव, गोली मारकर हत्या

घटना पनिहार के नयागांव के पास शनिवार की है। 14 वर्षीय छात्रा शनिवार को स्कूल जा रही थी। वह घर से निकलकर महिंद्रा शोरूम के पास पहुंची थी कि अब्दुल खान आया और स्कूल तक लिफ्ट देने का कहकर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया। अब्दुल उसे ग्वालियर किले पर ले गया और रेप किया। साथ नाबालिग छात्रा को जान से मारने की धमकी दी, अगर किसी को बताया तो कभी भी रास्ते से उठाकर ले जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दमोह के 27 आदिवासी मजदूर कर्नाटक में बंधक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती

स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। वे रिश्तेदारों, परिचितों से पूछताछ कर रहे थे। रात 11 बजे छात्रा को आरोपी घर के पास छोड़कर भाग गया। परिजन रविवार को थाने में पहुंचे और शिकायत की। एसडीओपी घाटीगांव शेखर दुबे ने बताया कि एक नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें