फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे; जानिए कब होगी देश वापसी?

Tue, 25 Aug 2026 03:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को 3 अगस्त को पकड़ा गया था। नागरिकता की पुष्टि के बाद पुलिस उन्हें मालदा ले गई है। बीएसएफ की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी को बांग्लादेश भेजा जाएगा।

विज्ञापन
BSF के जरिए बांग्लादेश भेजे जाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 3 अगस्त को शहर में अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए इन सभी लोगों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम सभी 13 लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के मालदा लेकर पहुंची है। यहां बीएसएफ की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा।

ग्वालियर पुलिस ने 3 अगस्त को शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान सात पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत कुल 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए थे। पुलिस की जांच में इनके पास भारत में रहने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले थे। पूछताछ में सभी के बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई थी।

कार्रवाई के बाद सभी 13 लोगों को ग्वालियर पुलिस लाइन में बनाए गए डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी नागरिकता की आधिकारिक पुष्टि के लिए दस्तावेज दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास के माध्यम से बांग्लादेश भेजे। संबंधित स्तर पर सत्यापन के बाद सभी 13 लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  शिवभक्ति में डूबा सीहोर, लाखों की भीड़ के बीच निकली कांवड़; प्रदीप मिश्रा संग 11 किमी चले हजारों कांवड़िए

नागरिकता की पुष्टि होने के बाद ग्वालियर पुलिस ने डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की। स्पेशल पुलिस टीम सभी को ग्वालियर से मालदा लेकर पहुंची है। मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद बीएसएफ के जरिए इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा से बांग्लादेश भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक-दो दिन में सभी नागरिकों को बांग्लादेश रवाना किया जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में शकील खान, उसकी पत्नी काजल खान और उनका पांच साल का बेटा ताल्हा खान शामिल है। यूसुफ शेख, उसकी पत्नी सलमा शेख और उनके बच्चे हबीबुल्लाह व हुमायरा शेख भी पकड़े गए थे। इसके अलावा जमाल मुल्ला और उसका बेटा जुम्मन मुल्ला, मोहम्मद मलिक, मोहम्मद नुबेर और रेहान खान शामिल हैं। ग्वालियर पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिकों की पहचान और नागरिकता की पुष्टि के बाद उन्हें नियमानुसार उनके देश भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सभी की डिपोर्टेशन प्रक्रिया मालदा में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें