फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: स्विमिंग पूल में पहले कूदने को लेकर भिड़े दो गुट, चले लात-घूसे, बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई

Mon, 09 May 2022 02:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर शहर में मामूली बात पर दो गुटों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट की गई। विवाद स्विमिंग पूल में पहले कूदने की बात पर हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
ग्वालियर शहर में मामूली बात पर दो गुटों में टकराव हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में मामूली बात पर दो गुट भिड़ लिए। जमकर मारपीट हुई। विवाद स्विमिंग पूल में पहले कूदने की बात पर हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवकों के दो गुट स्विमिंग सीखने आए थे। इसी दौरान पहले छलांग लगाने को लेकर आपस में उनका विवाद हो गया। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ और उसके बाद सड़क पर आकर एक-दूसरे पर लात-घूसे और बेल्ट चलाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक युवक मौके से भाग गए।
 
बता दें शहर के विश्वविद्यालय इलाके में नगर निगम के तरण पुष्कर में युवकों के दो गुट स्विमिंग करने आए थे, लेकिन स्विमिंग पूल में पहले छलांग लगाने को लेकर दोनों गुट भिड़ गए। बातों ही बातों में विवाद में इतना बढ़ गया कि सड़क पर आकर लात-घूसे और बेल्टों से मारपीट करने लगे। सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन लोगों पर ही बेल्ट चलाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सभी युवक भाग गए। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी संतोष मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से स्विमिंग पूल के बाहर युवकों की मारपीट के मामले में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें