फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मई में रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी, अगले तीन दिनों के लिए 20 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Mon, 09 May 2022 01:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी में गर्मी बढ़ने लगी है। खंडवा-रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
weather news, गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर फिर शुरू हो गया है। तापमान उछाल भरने लगा है। दिन का पारा 45 के पार तो रात का तापमान 30 के नजदीक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मई के दो हफ्ते गर्मी बढ़ेगी। तापमान कई जगह 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है।  खंडवा-रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मई में भीषण गर्मी झेलना होगी। प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। मध्य प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई भी सिस्टम, पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल एक्टिव नहीं है। बादल भी छंट गए हैं। गर्म पश्चिमी हवाओं ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे वातावरण में मौजूद नमी भी कम होगी। नतीजतन तापमान में वृद्धि होगी। जानकारों की मानें तो मई में ही पूर्वी मप्र में पारा 46 तो पश्चिमी मप्र के कुछ शहरों में पारा 47 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। दक्षिण सागर में बने चक्रवात के तट के नजदीक आने और 11 मई को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी सीमा में पहुंचने के बाद बढ़त का क्रम रुकेगा, लेकिन तब भी गर्मी से बड़ी राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 42.2 26.2
इंदौर 41.7 27.1
ग्वालियर 43.5 26.6
जबलपुर 42.0 27.0
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। खंडवा में 45.1, राजगढ़ में 44.8, रतलाम में 44.6, नौगांव में 44.5, खजुराहो में 44.4, गुना में 43.8, शाजापुर-धार में 43.6, ग्वालियर-खरगोन में 43.5, सिवनी में 43.2, टीकमगढ़-रायसेन-दमोह में 43 डिग्री तापमान बना हुआ है। रात के पारे की बात करें तो दमोह की रात सबसे गर्म रही। दमोह-गुना में 29.5, सागर में 27.8, खंडवा में 27.4, रतलाम-टीकमगढ़ में 27.2, इंदौर में 27.1, खरगोन-जबलपुर में 27, होशंगाबाद में 26.9, सीधी में 26.8, ग्वालियर में 26.6, दतिया में 26.5, भोपाल में 26.2, छिंदवाड़ा में 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। खंडवा-रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा नर्मदापुरम, रतलाम, धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, रायसेन, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में अगले तीन दिनों के लिए लू चलने की संभावना जताई गई है।  11-12 मई को तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी रहेगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें