फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद 9 बच्चों की हालत बिगड़ी, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 27 Apr 2022 03:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में मंगलवार रात कोल्ड ड्रिंक पीने से 9 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों का कमलाराजा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। फिलहाल इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बच्चों की तबीयत खराब होने के मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात घर पर पार्टी कर रहे 9 बच्चे कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उल्टी-दस्त करने लगे, बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए कमलाराजा अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल बच्चों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाके के पास रहने वाले 9 बच्चे एकत्रित होकर बच्चा पार्टी मना रहे थे। पार्टी के लिए बच्चों ने घर के पास से ही एक दुकान से लोकल कोल्ड ड्रिंक की बोतल के साथ अन्य खाने-पीने का सामान खरीदा था। पार्टी शुरू करते ही सबसे पहले बच्चों ने कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पार्टी में शामिल मयंक, दीपा, कायनाथ, आलिया, अलफिजा, गोलू, मोंटी, मोनिका व एक अन्य बच्चे के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। बच्चे उल्टियां करने लगे। घर पहुंचने के बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख सभी के परिजनों ने थाना ग्वालियर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान बच्चों की बिगड़ती हालत देख उपचार के लिए कमला राजा स्थित पीडियाट्रिक वार्ड में लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बच्चों की हालत गंभीर देख सभी को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें