फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- एमएसपी पर कमेटी बनाने का मामला प्रक्रिया में, संयुक्त किसान मोर्चे ने अभी कोई नाम नहीं दिए

Wed, 04 May 2022 07:06 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही एमएसपी पर गठित होने वाली कमेटी पर बात की।
 
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एमएसपी पर बयान दिया है। तोमर ने कहा कि एमएसपी पर कमेटी बनाने का मामला प्रोसेस में है। किसान संगठनों के द्वारा अभी कोई नाम नहीं दिए गए हैं। जैसे ही किसान संगठनों द्वारा नाम आते हैं, वैसे ही कमेटी गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि तोमर एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 2018 की तरह 2023 की जीत के दावे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव से पहले सपने देखने का अधिकार सबको है। चुनाव होते ही उनकी वास्तविकता का पता चल जाता है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बड़ी पार्टी है। निश्चित ही आगामी चुनाव में भारी मतों से फिर से सरकार बनाएगी।

तोमर ने कहा कि कांग्रेस को पता होना चाहिए कि अभी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में उनका क्या हाल हुआ है। कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। तोमर ने कहा कि छुट्टियां मनाने का काम कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा समय-समय पर किया जाता है। वैसे भी जनता ने उन्हें छुट्टियों पर भेजने का आदेश दे दिया है। वह जनता के आदेश का पालन कर रहे हैं यह अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें