फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: जिम संचालक की उसके घर के बाहर गोलियां मारकर हत्या

Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एक नकाबपोश ने पीछे से तो दूसरे ने आगे से गोलियां मारी। जिम संचालक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
पप्पू राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के आनंद नगर में जिम संचालक पप्पू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस पर फायरिंग उस समय हुई जब सुबह छह बजे जिम संचालक घर से बाहर निकलकर टहल रहा था। यह घटना सीसीटीवी पर कैप्चर हो गई। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद नगर में मुस्कान गार्डन के पास रहने वाले जिम संचालक पप्पू उर्फ रामकुमार राय, उम्र-52 वर्ष, का प्रॉपर्टी कारोबार है। पास ही जिम भी संचालित करता है। सुबह जिम खुलवाने के बाद वह रोज घर के 50 मीटर के दायरे में टहलता था। गुरुवार को भी उसने जिम खुलवाया और फिर टहल रहा था। तभी एक नकाबपोश ने पीछे से आकर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद जिम संचालक गिर गया तो पहले तो हमलावर भागे, फिर एक बदमाश पास आया और दो-तीन गोलियां और चला दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 

प्रापर्टी का विवाद 
हत्या की वजह प्रापर्टी विवाद बताई जा रही है। पप्पू राय का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उस पर पहले भी फायरिंग हुई थी। तब वह बच गए थे। इस बार बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें