फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशंगाबाद: महिला अफसर को अज्ञात युवती ने दिया अजीब गिफ्ट, बॉक्स खोला तो निकले सांभर के सिंग

Thu, 02 Dec 2021 06:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद

सार

होशंगाबाद की सिंचाई कॉलोनी में एक महिला अधिकारी के घर अज्ञात युवती ने गिफ्ट पैकेट डिलीवर किया है। इसमें सांभर के सिंग बरामद हुए हैं। पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
होशंगाबाद देहात थाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में सिंचाई विभाग की कॉलोनी में गुरुवार को अज्ञात युवती ने एक महिला अफसर के घर में गिफ्ट बॉक्स डिलीवर किया। जब उस बॉक्स को खोला गया तो सबके होश उड़ गए। बक्से में सांभर के सिंग रखे थे। जबकि युवती ने बक्सा यह कहते हुए डिलीवर किया कि इसमें किसी ने आपके लिए चूड़ियां भेजी हैं।  
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला देहात थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी का है। आईटीआई के सामने रहने वाली एक महिला अफसर के घर यह गिफ्ट डिलीवर हुआ है। युवती ने घर में मौजूद एक वृद्ध महिला को बक्सा दिया और कहा कि किसी ने आपके लिए चूडियां भिजवाई है। यह कहकर युवती पैकेट देकर वहां से चली गई। 

थोडी देर बाद सिंचाई कॉलोनी निवासी इंद्रावती पटेल ने गिफ्ट पैकेट खोला तो उसके अंदर वन्य प्राणी के सिंग दिखे। उसने मोहल्ले के लोगों को बताया और किसी ने डायल हंड्रेड पर फोन कर दिया। देहात थाना पुलिस ने वह पैकेट वनमंडल के अधिकारियों को सौंप दिया है। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि सांभर के 4 सिंग मिले हैं। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें