फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: सगाई की खबर सुनकर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, पेट्रोल डालकर खुद को जलाया, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

Sat, 30 Apr 2022 02:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। प्रेमिका प्रेमी की सगाई किसी और से होने की बात पता चलते ही उसके घर पहुंची थी और साथ में पेट्रोल की बोतल भी लाई थी। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह प्रेमी की सगाई कहीं और होने से नाराज थी। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरार थाना अंतर्गत एसएलपी कॉलेज से कुछ ही दूरी पर ये घटना हुई। प्रेमिका का नाम सृष्टि चौहान निवासी पिंटू पार्क बताया जा रहा है। वह एसएलपी कॉलेज की छात्रा है। सृष्टि के पिता सत्येंद्र सिंह चौहान डबरा में शिक्षक हैं। सत्येंद्र के अनुसार आज सुबह वे सृष्टि को कॉलेज छोड़ने के बाद अपने स्कूल चले गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें खबर मिली कि सृष्टि ने अपने पुरुष मित्र के घर के बाहर खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश की है। सत्येंद्र का कहना है कि सृष्टि किसी आशीष पाठक नामक युवक से शादी करने की बात कह रही थी, जिसकी दो दिन पहले सगाई हुई है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और गंभीर अवस्था में झुलसने के चलते सृष्टि को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल सृष्टि के बयान नहीं ले सकी है। इसी के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। फिलहाल सृष्टि की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि सृष्टि 80 से 90 फीसदी झुलसना बताई जा रही है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है युवती की हालत अभी गंभीर है। इसलिए अभी बयान नहीं लिए हैं। युवती की हालत में सुधार आते ही उसके बयान लेकर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें