फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: तलाक के बाद पूर्व पति ने किया दुष्कर्म, दोनों एक ही मकान के अलग कमरों में रह रहे थे, केस दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति पर तलाक के बाद दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों तलाक के बावजूद एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तलाकशुदा पत्नी से दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बहोड़ापुर क्षेत्र की निवासी 21 वर्षीय महिला के साथ उसके पूर्व पति द्वारा तलाक के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कानूनी रूप से अलग होने के बावजूद आरोपी जबरन उसके कमरे में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिससे भयभीत होकर पीड़िता कई महीनों तक शांत रही। 
विज्ञापन


घटना के करीब छह महीने बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई और महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का विवाह 26 अप्रैल, 2025 को डबरा निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ महीनों बाद ही महिला को पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। जब महिला ने इस बात का विरोध किया और पति को गलत रास्ते पर जाने से रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पति के हिंसक रवैये और रोज-रोज के विवादों से तंग आकर दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्च, 2026 में दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें- 17 बांग्लादेशी नागरिकों का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर से दबोचा
विज्ञापन


तलाक की बात परिजनों से छिपाकर रखी थी
तलाक होने के बाद भी दोनों ने अपने-अपने परिवारों से इस बात को पूरी तरह छिपाकर रखा। मार्च, 2026 में दोनों के बीच तय हुआ कि सही अवसर आने पर ही रिश्तेदारों को तलाक की जानकारी देंगे। तब तक दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहेंगे और उनके बीच पति-पत्नी जैसा कोई संबंध नहीं रहेगा। इसी समझौते के आधार पर दोनों एक ही मकान में रहने लगे थे।

कमरे में घुसकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 की रात करीब नौ से दस बजे के बीच उसका पूर्व पति जबरन उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसकी हत्या करने की धमकी दी। धमकी के डर से महिला कुछ बोल नहीं सकी। 
विज्ञापन


मायके जाने के बाद दर्ज कराई शिकायत
जून 2026 में अपनी दादी के निधन के बाद वह बहोड़ापुर स्थित मायके चली गई और वहीं, रहने लगी। वहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें