फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में इज्जत तार-तार, ग्वालियर में लड़की से गैंगरेप

Sat, 31 Oct 2015 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार का कत्ल, भरोसे की हत्या, इज्जत तार-तार, चलती कार में लड़की से बलात्कार। मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है जहां चलती कार में एक युवती से गैंगरेप की वारदात ने शहर की रजवाड़ी शान-ओ-शौकत पर वहशत का बदनुमा दाग लगा दिया है।
विज्ञापन


सवाल सूबे में बढ़ते क्राइम के ग्राफ का भी है। बेलगाम-बेखौफ हो चुके अपराधियों का भी है जो आए दिन कानून का मजाक उड़ाकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। सवाल सूबे की सरकार से भी है।

बेखौफ अपराधियों के मंसूबे तो देखिए कि दिन दहाड़े चलती कार में लड़की से सामूहिक बलात्कार को अंजाम दे डाला।

पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल आरोपी राहुल ने पहले एक कोचिंग सेंटर में युवती का बलात्कार किया। और फिर उसी शाम लड़की के जाकर उससे शादी बहाना बनाकर अपने साथ कार में ले गया।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने शायद ये सोचकर दिल को बहला लिया हो कि उसकी शादी के साथ उस पर लगा रेप का बदनुमा दाग धुल जाएगा, लेकिन उस दरिंदे के मन में कुछ और ही चल रहा था जो शादी की बात पर बरगलाकर उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

एमपी में अपराधी बेलगाम!

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक बार कोचिंग में युवती से रेप करने बाद भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो अपने दो और दोस्तों विवेक और आशीष के साथ मिलकर उसने ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में चलती कार में ही लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दे दिया।

वहशत को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।

लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती घरवालों को सुनाई, तो घरवालों ने फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की माने तो तीनों आरोपियों में एक आरोपी लड़की का परिचित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें