फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: पागल कुत्ते के काटने से भैंस की मौत; उसके दूध से बना रायता खाने वाले एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाने दौड़े

Fri, 25 Mar 2022 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के चांदपुर में एक भैंस की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। वहीं, जिन लोगों ने भैंस के दूध से बनी छांछ का रायता खाया था वे जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल पहुंचे और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने लगे।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने लगी लोगों की भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा के चांदपुर में एक अजब-गजब मामला सामने आया हैं। यहां एक भैंस की पागल कुत्ते के काटने से मौत हो गई, जिसके बाद भैंस के दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने वाले लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंच गए।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदपुर में एक भैंस को कुछ दिनों पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। भैंस की मौत से ठीक पहले उसके दूध से दही और छांछ बनाया गया था, जिसे भैंस मालिक ने गांव में आयोजित एक मृत्युभोज में रायता बनाने के लिए दे दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृत्युभोज में शामिल हुए थे। लोगों ने रायता भी खाया था, कुछ समय बाद लोगों को जानकारी मिली की भैंस मर गई है और जो रायता उन लोगों ने खाया है वो उसी भैंस के दूध से बनी छांछ का है, जिसे पागल कुत्ते ने काटा था। ये खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया और वे सभी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और एंटी रैबीज का टीका लगाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों में जहर फैल जाने की दहशत मची हुई थी।
 
रैबीज के डर से कई ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल जाकर पर्चा कटाया और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया वहीं जो लोग छूट गए उन्हें अस्पताल ने अगले दिन इंजेक्शन लगाने की बात कही है। वहीं, जिन लोगों ने रायता खाया था, वे भैंस मालिक को कोस रहे थे। उनका कहना था कि जब भैंस को कुत्ते ने काट लिया था तो उसके दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें