फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचमढ़ी में 3 दिवसीय चिंतन शिविर: CM चौहान लेंगे बैठक, व्यवस्थाएं हुईं दुरुस्त, पहुंचने लगे मंत्री

Fri, 25 Mar 2022 02:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

पचमढ़ी में 25 से 27 मार्च तक होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। यहां मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को पचमढ़ी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चिंतन शिविर में मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के बाद 25 मार्च से 27 मार्च तक पचमढ़ी में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मंत्री मंडल के साथ चिंतन शिविर में बैठक लेंगे। मंत्रियों के आने से पहले ही चिंतन शिविर के लिए निर्धारित जगह पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मंत्रियों के पचमढ़ी पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


पचमढ़ी की चम्पक झील के पास मैदान और पेड़ों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठक लेंगे। शासन प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां सीएम मंत्रीमंडल के साथ चिंतन शिविर में शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चर्चा करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी। 

चिंतन शिविर में शुक्रवार से ही मंत्रियों का आना शुरू हो गया है, हालांकि मुख्यमंत्री शनिवार को हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। सीएम के पहुंचने से पहले ही आला अधिकारियों ने सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंध कर ली हैं। रूके हुए काम भी पूरे कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह, पिपरिया एसडीएम नितिन टाले एवं प्रशासनिक अमला मुस्दैती से लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उत्तरप्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, वहां से सीधे पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें