गुना से ग्वालियर जा रही बस पलट गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
गुना से ग्वालियर के लिए रवाना हुई एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। बस दोपहर बाद गुना से ग्वालियर के लिए रवाना हुई थी। इस बस के अनियंत्रित हो जाने से यह भदौरा गांव के पास पलटी खा गई। जिसमें कि करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुना के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा गांव में बस हादसा हुआ है। यह घटना उस वक्त हुई जब यह बस गुना से ग्वालियर के लिए रवाना हुई थी। यह बस भदौरा के पास जैसे ही पहुंची तो सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के फेर में पलटी खा गई। इस बस में करीब 20 से ज्यादा लोग सवार थे। जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।