गुना जिले के नेगमा से अपने चाचा के घर से ट्रैक्टर लेकर हकाई करने निकले युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीताराम पाल निवासी मऊ, मूलरूप से नेगमा का रहना वाला था। गुरुवार को वह नेगमा आया था। जहां से ट्रैक्टर लेकर हकाई के लिए निकला था। लेकिन उसकी संदिग्ध मौत हो गई। उसके चाचा नरेश ने बताया कि सीताराम उनका भतीजा था। दो साल पहले वह मऊ रहने चला गया था। मजदूरी करता था, कुछ बकरी भी खरीद ली थी। अभी कुछ बकरियों को बेचकर उसने ठेका से जमीन ली थी। गुरुवार को वह अपने दोस्त का ट्रैक्टर लेकर नेगमा आया था, जहां से सुबह 11-12 बजे वो ट्रैक्टर लेकर हकाई के लिए निकला था। लेकिन बिगोनिया के पास उसकी मौत हो गई, शाम को हमें पुलिस ने सूचना दी।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पलटा भी नहीं और न कहीं निशान है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
होटल से काम कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
गुना में पाटई के समीप फोरलेन हाइवे एक होटल में काम करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक होटल से वापस अपने गांव सिलावटी लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिशुपाल सहरिया पुत्र मिश्रीलाल निवासी सिलावटी हाइवे पर एक होटल में काम करता था। उसके बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि होटल से काम करके जब वह वापस लौट रहा था, उसी दौरान एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वो हमें बाइक के नीचे दबा मिला। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल में सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।