गुना जिले के म्याना से बोलेरो वाहन से रवाना हुए युवकों का वाहन कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इससे बोलेरो वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना गुना जिले के म्याना थाना इलाके में हुई। बताया गया कि यहां के दो युवक राजकुमार यादव और देवेंद्र यादव म्याना से नईसराय के कोलूआ खेड़ी के लिए बोलेरो लेकर निकले थे। थोड़ी दूर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। थाना क्षेत्र की एक निजी होटल के सामने उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो वाहन में सवार युवक रामकुमार यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि देवेन्द्र यादव इस घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।