फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: स्कूल की बाउंड्री का काम करा कर लौट रहे सरपंच पति पर हमला, हमलावर बोले- हम सिखाते हैं तुझे सरपंची

Sun, 02 Jul 2023 12:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना जिले में सरपंच पति पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
गुना में सरपंच पति पर हमला किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके में सरपंच पति से मारपीट का मामला सामने आया है। सरपंच पति स्कूल की बाउंड्री का काम करा रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने उनसे जमकर मारपीट की। मारपीट में उनका सिर फूट गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके के करोंद गांव के रहने वाले शंकर अहिरवार ने बताया कि "मैं करोंद का रहने बाला हूं। मैंने सहरिया समाज की लक्ष्मबाई सें 2019 में शादी की थी। सरपंची में आदिवासी सीट होने से मेरी पत्नी लक्ष्मीबाई चुनाव जीतकर वर्तमान में सरपंच हैं। मैं उनका कार्य देखता हूं। मैं स्कूल के बाउन्ड्री का कार्य करवाकर घर जा रहा था। तभी सरदार केवट के घर के पास मेरे साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। यह तीनों लोग बोले कि हम तुझे सरपंची करवाते हैं। तीनों लोग मुझे गालियां देने लगे। इस मारपीट में गम्भीर घायल होने पर मुझे जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें