फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चाचौड़ा पुलिस ने पीडीएस वाले चावलों से भरा ट्रक पकड़ा, 336 कुंटल चावल जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्यप्रदेश के गुना में चाचौड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात को पीडीएस वाले चावल का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में सैकड़ों कुटल चावल रखा गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीडीएस वाले चावलों से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना में चाचौड़ा पुलिस ने एक ट्रक से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाला चावल जब्त किया है। यह चावल पीडीएस के तहत गरीबों के लिए राशन की दुकानों पर भेजा गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात को पीडीएस वाले चावल का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। इस दौरान ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 600 कट्टे चावल भरे हुए मिले हैं। उनमें करीब 336 कुंटल चावल रखा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। ड्राइवर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पीडीएस वाले चावल से भरे ट्रक को राधौगढ़ से भोपाल ले जा रहा था। पुलिस द्वारा जब्त चावल की कीमत सात लाख 64 हजार 627 रुपये और ट्रक की कीमत 47 लाख बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि शासन के द्वारा लगातार गरीबों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि धन्नासेठ योजनाओं का गलत फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें