फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: दुपट्टा ठीक करने के बहाने यहां-वहां छूता था खेल शिक्षक, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

बायोलॉजी के टीचर का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले में एक और शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्राओं ने सरकारी स्कूल के खेल शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Guna: छेड़छाड़ के आरोप में खेल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बायोलॉजी के टीचर का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिले में एक और शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्राओं ने सरकारी स्कूल के खेल शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूल प्राचार्य से कक्षा 12वीं की छात्राओं ने शिकायत की थी कि खेल शिक्षक केशव दुबे उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। दुपट्टा ठीक करने के बहाने यहां-वहां हाथ लगाते हैं। गलत इशारे भी करते हैं। इस मामले में प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसौदिया को 30 नवंबर को पत्र लिखकर बताया था।

मामले की जानकारी सामने आने और स्कूल की आंतरिक समिति की जांच के बाद 20 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसौदिया ने खेल शिक्षक केशव दुबे को निलंबित करने की कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा था। गुरुवार को सिसौदिया ने बजरंगगढ़ थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इसमें प्राचार्य के पत्र का हवाला देते हुए शिक्षक पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें