फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: भगवान विष्णु के विराट स्वरूप से लेकर आंध्रप्रदेश के विनायक मंदिर तक की सजी झांकी,कल से होंगे दर्शन

Thu, 01 Sep 2022 09:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा शहर में तीन जगह विशाल पंडाल सजाए गए हैं। लालबाग के बादशाह छिंदवाड़ा के महाराजा और मोहन नगर के राजा तीन बड़े पंडालों में विध्नहर्ता गणेश की प्रतिमा और झांकी सजाई गई है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सजे बप्पा के विशाल पंडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में गणेशोत्सव की रौनक हर ओर नजर आ रही है। कोरोना महामारी के प्रतिबंध हटने के बाद इस साल लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ लोग गणेशोत्सव मना रहे हैं। शहर में जगह-जगह विशाल गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कई जगह झांकिया भी रखी गई हैं। तीसरे दिन से लोग झांकियां देख सकेंगे। छिंदवाड़ा शहर में तीन जगह विशाल पंडाल सजाए गए हैं। लालबाग के बादशाह छिंदवाड़ा के महाराजा और मोहन नगर के राजा तीन बड़े पंडालों में विध्नहर्ता गणेश की प्रतिमा और झांकी सजाई गई है। शहरभर में ये तीन पंडाल अपनी झांकियों के लिए प्रसिद्ध है। पंडालों में शुक्रवार से लोग झांकियां देख सकेंगे।
विज्ञापन


लालबाग में दिखेगी भगवान विष्णु की विराट झलक
शहर में इस साल लालबाग के बादशाह के दरबार लोगों को भगवान विष्णु के विराट स्वरूप के दर्शन कराए जाएंगे। भगवान गणेश के साथ ही पंडाल में कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिखाए गए अपने दिव्य स्वरूप के दर्शन की झांकी सजाई गई है। वहीं गणराज वेलफेयर सोसाइटी ने इस साल छिंदवाड़ा के महाराजा के दरबार में कर्नाटक के प्रसिद्ध विक्का वोलू के विनायक मंदिर की झांकी सजाई गई है। 

बरारीपुरा में सौ साल से रखी जा रही प्रतिमा
छिंदवाड़ा के बरारीपुरा स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल ट्रस्ट के द्वारा हर साल बड़े गणपति का भव्य पंडाल सजाया जाता है। यहां इस बार समिति के सदस्य शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यहां 1922 से यहां लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना होती आ रही है। मोहन नगर में भी गणेश जी की भव्य प्रतिमा समिति के सदस्य के द्वारा स्थापित की गई है। इस दरबार की विशेषता है कि यहां हर साल बप्पा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें