आग में जला हुआ दुकान का सामान
- फोटो : Amar Ujala
आग लगने से करीब 20 से 25 लाख का हुआ नुकसान
प्रवीण तिवारी ने बताया कि मैं मोबाइल के अलावा आईडीएफसी बैंक का किओस्क भी चलाता था। मेरी दुकान के काउंटर में रखा लगभग 4,00,000 रूपये और जिओ कंपनी, सिस्का कंपनी के रखे सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आरसीएम के सभी प्रोडक्ट भी मेरी दुकान में रखे थे, वे सब भी जल गए। साथ ही एंड्रॉइड मोबाइल, कीपैड मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान भी भारी मात्रा में दुकान में रखे थे। दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान में आग लगने के कारण लगभग मेरा 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।