फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda: वेल्डर ने आरटीओ अधिकारी के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, नाबालिग से दोस्ती कर किया दुष्कर्म

Sat, 31 Dec 2022 10:10 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

हरदा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी इंस्ट्राग्राम अकाउंट बनाकर किशोरी से दोस्ती की और महाराष्ट्र ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
instagram new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदा जिले में पिछले सप्ताह एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी ने नाबालिग से दोस्ती करने के लिए सोशल मीडिया पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाया। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को बताया कि वह आरटीओ ( जिला परिवहन अधिकारी ) है, लड़की को भरोसा दिलाने के लिए युवक ने प्रोफाइल पर आरटीओ लिखी गाड़ी का फोटो भी लगा लिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साइबर पुलिस की सहायता से पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्ट्राग्राम के जरिए लड़की के संपर्क में आया और खुद को आरटीओ अफसर ( परिवहन अधिकारी ) बताकर झांसे में लिया। वह उसे अपने साथ महाराष्ट्र ले गया, जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने 23 दिसंबर को बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

शिकायत पर दर्ज हुआ था अपहरण का मामला
मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच में पता चला कि लड़की महाराष्ट्र के ग्राम पिंपरीखुर्द हिवरखेड़ी थाने के रहने वाले अक्षय पिता रविन्द्र बकोड़े के संपर्क में थी। दोनों की मोबाइल पर लंबी बात होने के साथ ही चैटिंग भी हुआ करती थी। एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि नाबालिग 10वीं की छात्रा है। करीब दो महीने पहले आरोपी अक्षय का लड़की से संपर्क हुआ था।
विज्ञापन


वेल्डिंग का काम करता है आरोपी
एसआई संतोष रघुवंशी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हरदा से आरोपी उसे भुसावल ले गया और वहां से आकोट ले गया। यहां पर किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़का वेल्डर है और खुद को आरटीओ अधिकारी बताता है। एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि जब वह आरोपी को पकड़ने के लिए एक शोरूम पर पहुंचे, वहां पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तभी रिसेप्शनिस्ट ने युवक के बारे में बताया। लड़के को पकड़ने के बाद टीम आकोट स्थित किराए के मकान पर पहुंची, जहां नाबालिग मिली। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें