फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन को फंसाने के लिए युवती ने रची खतरनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरी बहन को फंसाने के लिए एक युवती ने ऐसा षडयंत्र रचा कि देखने सुनने वाले दंग रह जाएं। कमाल की बात ये है कि युवती ने सारा काम चचेरी बहन से जलन की वजह से किया जिसको आगे बढ़ते देखना उसे बर्दाश्त नहीं था, इसीलिए उसने उसे बदनाम करने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। जहां एक 19 साल की युवती ने अपनी चचेरी बहन को फंसाने और बदनाम करने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना ली।

इसके बाद उसने बहन का मोबाइल नंबर भी सोशल नेटवर्क पर डाल दिया जिससे हर कोई उसे फोन करने लगे। इसके साथ ही उसने कुछ अश्लील मैसेज भी प्रोफाइल पर छोड़ दिए।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की को आने लगे अश्लील और गालीभरे फोन

लेकिन युवती अपने इरादों में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई और सिटी पुलिस की 'वी केयर फॉर यू' सेल ने उसका भंडाफोड़ कर दिया। हालांकि मामला एक ही परिवार से जुड़ा होने के कारण कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

पीड़ित छात्रा ने भी आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करने की बात कही। दोनों लड़कियां शहर के ही प्रतिष्ठित कालेज में बीकॉम की छात्रा हैं।

'वी केयर फॉर यू' सेल की इंचार्ज सोमा मलिक ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले कुछ दिनों से उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से अश्लील और गालीभरे फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद खोज निकाले आरोपी

मामले में तकनीकी छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि पीड़िता को आने वाले फोन आसाम, दिल्‍ली, महाराष्ट्र और बिहार के नंबरों से आ रहे हैं। जांच के बाद पता चला कि फोन करने वालों को ये नंबर कनिष्का अग्रवाल की फेसबुक प्रोफाइल से मिले हैं।

साइबर टीम ने छानबीन की तो पता चला कि इस प्रोफाइल आईडी को अन्नपूर्णा मेन रोड के साइबर कैफ पर बनाया गया है। पुलिस ने पूछताछ की तो वहां आने वाले लोगों में से पीड़िता ने अपनी चचेरी बहन के एक दोस्त की पहचान की।

सोमा मलिक ने बताया कि हमने पीड़ित लड़की की चचेरी बहन से बातचीत की तो उसने इस अपराध में अपनी भूमिका कुबूल कर ली। हालांकि मामला सामने आने के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से कोई लिखित शिकायत दर्ज न करने का निर्णय लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें