राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिये ऑनलाइन प्लेसमेंट सुविधा शुरू कर दी है। इस योजना से जुड़ने के लिये विद्यार्थियों को केवल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभी तक इस योजना से करीब 10 हजार विद्यार्थी जुड़ चुके हैं।
विश्वविद्यालय ने पिछले सत्र से कई सुविधायें ऑनलाइन कर दी हैं। साथ ही विवि से संबद्घ सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों के पोर्टल पर खाते भी खोले गये हैं। विद्यार्थियों को स्मार्ट कार्ड भी जारी किया गया है।
जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पलेसमेंट के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें घर बैठे विभिन्न कंपनियों से घर बैठे नौकरी का ऑफर भी मिलेगा। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं। खास बात तो यह भी है कि सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन मार्कशीट भी जारी की जाती है। इसी कड़ी में ऑनलाइन प्लेसमेंट शुरू किया गया है।