फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुरुषों ने एक ही महिला को बताया अपनी बीवी

Sat, 19 Jan 2013 07:58 PM IST
रायसेन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की अदालत में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब दो पुरुषों ने एक ही महिला का पति होने का दावा किया। महिला पारखेड़ी से तालुक रखती है और उसने तीन साल पहले नूरगंज निवासी भैयालाल से शादी की।
विज्ञापन


कुछ समय बाद महिला महेश मीणा नाम के एक व्यक्ति के साथ चली गई और दोनों खानपुर में कुछ समय तक साथ रहे। इसके बाद महिला अपने पैतृक घर लौट आई, जहां से भैयालाल ने फिर उसे अपने साथ रख लिया।

बाद में महेश ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट लाखन सिंह टेकाम की अदालत में एक आवेदन देकर पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने महिला का ढूंढ निकाला और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत में महेश कोई ऐसा दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिससे साबित होता कि महिला के साथ उसकी शादी हुई थी, जबकि भैयालाल ने अपनी शादी के दस्तावेज अदालत में पेश किए।
विज्ञापन


दोनो पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने महिला को भैयालाल को सौंप दिया। महिला ने भी भैयालाल के साथ रहने की ही इच्छा व्यक्त की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें