फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयवर्गीय ने उठाया कमलनाथ की कुर्सी पर सवाल, जवाब मिला- आप अपने पद के बारे में सोचें

Mon, 20 May 2019 01:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए उनके दावे पर पलटवार किया है। मीडिया के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे 20 से 22 दिन मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं, इस पर ही प्रश्न चिन्ह है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन बाद कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। राहुल तो ऐसा नहीं कर पाए लेकिन कांग्रेस विधायक ऐसा कर देंगे, क्योंकि लोगों ने विधायकों को गांवों में घुसने नहीं दिया।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि इंदौर में कभी भी कांटे का मुकाबला नहीं रहा। हम पिछली बार से ज्यादा वोटों से ये सीट जीतेंगे। प्रदेश में भाजपा की पिछले चुनाव में जितनी सीटें थी, उससे एक या दो सीट और बढ़ेंगी।
विज्ञापन


कैलाश के इस बयान पर कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कमलनाथ तो पूरे पांच साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहेंगे। विजयवर्गीय अपनी चिंता जरूर करें, क्योंकि आगामी 23 मई के परिणाम के बाद उनका पश्चिम बंगाल के प्रभारी का पद जरूर खतरे में आ जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में 20 से 22 सीटें जीतने का दावा किया था जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने उनपर पलटवार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें