मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गाड़ी के एक शोरूम में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग रविवार सुबह लगी है।
इस हादसे में कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। शोरूम में खड़ी नई कारें, वाहनों की एसेसरीज भी जल गईं। आग से शोरूम के बड़े-बड़े शीशे भी चटक कर दूर तक बिखर गए।
बताया जा रहा है कि आग से 50-60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस खबर को जल्द अपडेट किया जाएगा।