फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में किशोरी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2013 09:39 AM IST
ग्वालियर/मुरैना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ग्राम विचौली में बृहस्पतिवार रात एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुरैना जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र के ग्राम विचौली में रहने वाले देवधर (बदला नाम) की 14 वर्षीय पुत्री गुरुवार रात अपनी सहेली के साथ एक विवाह समारोह में गई थी। आरोप है कि वहां गांव के तीन युवक शिवराज, शेरू और शिवशंकर उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गई। जब वह घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश की। किशोरी झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय भेजा गया है।

मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। माताबसैया थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें