फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: आधी रात घर में घुसे पांच लोगों ने किया महिला से किया दुष्कर्म, ससुर ने दर्ज कराई शिकायत

Mon, 31 Jul 2023 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक बुजुर्ग ने गांव के पांच लोगों पर बहू से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, और पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमोह में पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में सो रही महिला के घर में पांच लोग आधी रात करीब डेढ़ बजे घुसे और घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जाते-जाते उसका मंगलसूत्र भी छीन ले गए। बूढ़े ससुर ने आरोपियों को घर से भागते देखा तो घटना का पता चला। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


महिला के ससुर ने थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया कि गांव में रहने वाले आरोपी सोनू, अजय, कंछेदी, संजू और आशा अहिरवाल रात में मेरे घर में घुसे। जहां बहू सो रही थी। वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय बहू अकेली थी। मेरा बेटा अपनी ससुराल गया हुआ था। जब रात में आरोपी भागने लगे तो मैंने भागते हुए देखा। बहू ने मुझे पूरी घटना बताई। रविवार सुबह मैंने आरोपियों के घर जाकर परिजनों से शिकायत की तो वे पहले तो समझौता करने की बात करने लगे, लेकिन बाद में मुझे धमकाने लगे। मुझे पुलिस थाने जाने से भी रोकने का प्रयास किया गया।

सुबह 11 बजे मैं पथरिया थाने पहुंचा, लेकिन शाम हो गई तो एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। शाम को पथरिया टीआई जब थाने में पहुंचीं तो उन्होंने परिजनों के बयान लिखकर आवेदन लिया है।
विज्ञापन

पथरिया थाना पुलिस ने रात में आरोपियों पर धारा 354, 458 के तहत  मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दरअसल पुलिस की जांच में संभवतः दुष्कर्म जेसी बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें