फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: मदद के बहाने लड़की को घर बुलाया, कमरे में बंद कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 12 Oct 2021 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में मदद के नाम पर एक युवक ने लड़की को घर बुलाकर उसे कमरे में बंद कर दिया और फिर तीन लड़कों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की मंगलवार सुबह ईटखेड़ी थाना पहुंचकर तीनों लड़कों के खिलाफ शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मदद के बहाने लड़की को पहले घर बुलाया फिर अपने तीन दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मंगलवार सुबह पांच बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर की है।  पुलिस ने बताया कि 23 साल की लड़की के माता-पिता दिव्यांग हैं। परिवार चलाने के लिए उसके पास पैसे तक नहीं हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह काम की तलाश में मार्केट में घुमती रहती है। पिछले दिनों उसके एक परिचित ने एक व्यक्ति का फोन नंबर दिया और कहा कि इससे बात कर लेना ये तुम्हें मदद के अलावा काम भी दिलवा देगा। जिस शख्स का नंबर दिया था उसका नाम अबरार है। 

चार युवकों ने लड़की से किया दुष्कर्म
लड़की ने सोमवार शाम को उसे फोन किया। उससे कुछ मदद मांगी। जिसपर अबरार ने उसे घर आने को कह दिया। वहां पहुंचने पर बात करते हुए उसने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ उसके तीन और दोस्त थे। पहले अबरार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके तीन दोस्तों ने भी ज्यादती की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अबरार, याकूब, सारिक और रहमान पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें