फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: झाबुआ में टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में चार की मौत और 17 लोग घायल

Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

घटना रविवार सुबह झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रायपुरिया थाना क्षेत्र के धतूरिया गांव में हुई। मरने वालों की उम्र 37 से 45 साल के बीच है।
विज्ञापन
झाबुआ में हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के झाबुआ में रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। रायपुरिया थाना क्षेत्र के धातुरिया गांव में हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 23 लोग सवार थे। सभी लोग अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान धतूरिया के पास ट्रैक्टर का अगला टायर फटने से हादसा हो गया।
विज्ञापन


कल्याणपुरा थाने के प्रभारी अनिल बामनिया ने कहा कि घटना रविवार सुबह झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रायपुरिया थाना क्षेत्र के धतूरिया गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मरने वालों की उम्र 37 से 45 साल के बीच है।

पुलिस के मुताबिक, पेटलावद के रहने वाले बुजुर्ग कालिया की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। रविवार को कुछ लोग उसी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे धतूरिया गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया। इस कारण असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड किनारे पलट गई। इसमें बैठे लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में अपसिंग (45), फुनसिंग (40), अप्पा सकरिया (30), किंगु (50) की मौके पर मौत हो गई। 2 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी का पेटलावद अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचने लगे। इस दौरान विधायक वालसिंह मेडा भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। विधायक ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2 -2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें