फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी भाजपा में हुए शामिल, 1972 में पार्टी से जुड़े, जानिए राजनीति सफर

Sat, 09 Mar 2024 10:23 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Congress Leader Suresh Pachauri: कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी कांग्रेस का साथ छोड़ने जा रहे हैं। आज वे भोपाल में भाजपा में शामिल होंगे। सुरेश पचौरी ने 1972 में कांग्रेस से एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने छोड़ी कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Congress Leader Suresh Pachauri: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है। कई कांग्रेसी नेता पार्टी का हाथ छोड़कर कमल थाम रहे हैं। अब कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। वे आज भोपाल में भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश पचौरी ने 1972 में कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस से अपन राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। 

विज्ञापन




चार बार राज्यसभा पहुंचे पचौरी
1972 में सुरेश पचौरी ने युवा कार्यकर्ता के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की। 1981 में उन्हें मप्र युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया, इस पद पर वे 1983 तक रहे। राजनीति में धीरे-धीरे ऊपर जा रहे पचौरी  को 1984 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, इस पद पर वे एक साल रहे। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी  1984 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और फिर 1990, 1996 और 2002 में भी राज्यसभा गए। 

केंद्रीय राज्य मंत्री भी बनाए गए 
साल 1995 में सुरेश पचौरी ने एक केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में रक्षा मंत्रालय,  कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली। 2008 से 2011 तक वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान और समन्वय विभाग के संयोजक हैं। 
विज्ञापन


चुनाव नहीं जीत पाए पचौरी
कांग्रेस के दिग्गज देना सुरेश पचौरी की राजनीति पारी काफी लंबी है, लेकिन वे जमीनी स्तर पर कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने अपने अब तक के राजनीति सफर में दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा। पचौरी 1999 में भोपाल लोकसभा सीट से उमा भारती के सामने चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन 1.6 लाख से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा। साल 2013 में भोजपुर से सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन इस भी हार गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें