प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आज पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिला पहले से ही भगवान शिव और माता शक्ति का आराधना केंद्र रहा है। यहां पर साधु संत पहले से ही आते रहे हैं। उन्होंने सिमरिया में आयोजित शिव महापुराण कथा को लेकर कहा कि आप देख लीजिए मध्य प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। जैसे ही सिमरिया हनुमान मंदिर में शिव तत्व की कथा शुरू हो रही है वैसे ही जल वृष्टि के योग बनने लगे हैं।
मंच पर माला पहनकर कमलनाथ का किया स्वागत
जैसी पंडित प्रदीप मिश्रा मंच पर पहुंचे उसके तुरंत बाद सांसद नकुलनाथ ने उनकी आरती उतारी। पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने गले में पहनी हुई माल सांसद नकुलनाथ को पहना दी और दुपट्टा भी उड़ा दिया। इसके तुरंत बाद पूर्व सीएम कमलनाथ मंच पर पहुंचे तो उन्हें भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने तिलक किया और माला पहनकर उनका अभिवादन किया।
बार-बार छिंदवाड़ा आने का मांगा आश्वासन
कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से पहले कहा कि मैं छिंदवाड़ा की भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत करता हूं। हमारा सौभाग्य की आज शिक्षक दिवस है और आप छिंदवाड़ा में हैं। आप तो सबके शिक्षक हैं। आज प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के किसान आसमान की ओर निहार रहे हैं। ऐसे में आपके चरण पड़े और आसमान में बादल आ गए। कमलनाथ ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि महाराज जी आप छिंदवाड़ा बार-बार आते रहेंगे यह आश्वासन दीजिए। आप यह आश्वासन नहीं दोगे तो हमारा खाना हजम नहीं होगा।
पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में तैनात भारी पुलिस बल
कुबेरश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा शिवपुराण कथा को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। आज बहुप्रतिक्षित सिहोर कुबेरश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा विशेष हैलीकाप्टर से छिंदवाड़ा पहुंचे। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। आज शुरू होने वाली दिव्य कथा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, चार सौ वॉलेन्टियर्स के अलावा फारेस्ट, कोटवार और होमगार्ड जवान भी तैनात रहेंगे।
सुरक्षा बनाने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया
एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि कथा स्थल पर व्यवस्था, सुरक्षा बनाने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। अस्थाई कंट्रोल रूम सीधे मुख्य कंट्रोल रूम जुड़ा रहेगा। इसके अलावा हमे बाहर से साढ़े चार सौ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मिले हैं, जिनकी ड्यूटी अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्था के लिए लगाई गई है। साथ ही 120 होमगार्ड, कोटवार और 70 फारेस्ट गार्ड भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। चार सौ वॉलेन्टियर्स आयोजकों ने उपलब्ध कराए हैं जो अपने स्तर पर व्यवस्था बनाएंगे। वहीं जिले भर के पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों सहित करीब पांच सौ का बल लोकल का कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल और आसपास तैनात रहेगा।
सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
पूरे कार्यक्रम में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी इसको लेकर विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है आपको बता दे कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में कुछ अवस्था हो गई थी जिसको लेकर इस बार पार्किंग से लेकर पुलिस व्यवस्था भी और व्यवस्थित कर दी गई है।
20 टी आई संभाल रहे व्यवस्था
छिंदवाड़ा एएसपी के साथ सहायक कमाडेंट कमला जोशी संभालेंगी व्यवस्थाएं दस डीएसपी के साथ बीस टीआई, 30 से अधिक सब इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद है । सीसीटीव्ही की संख्या बढ़ाई गई, ताकि जेबकतरों पर नजर रखी जाए और सुरक्षा में चूक ना हो पार्किंग स्थल अधिक बनाए गए हैं, पिछले बार की भीड़ को देखते बल भी अधिक तैनात है।