फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर कांग्रेस की टिकट पर भोपाल लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Thu, 24 Jan 2019 11:09 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Babulal Gaur- Rahul Gandhi - फोटो : self
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद और मतगणना से पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की प्रबल संभावना जताई थी। अब बाबूलाल गौर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और भोपाल से लोकसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल गौर को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के टिकट की पेशकश की है। हालांकि बाबूलाल गौर ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय से सिर्फ इतना ही कहा है कि वे विचार करेंगे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। 

बाबूलाल गौर के बताया कि दिग्विजय सिंह 18 जनवरी को उनके घर भोजन पर आए थे। इस दौरान सिंह ने गौर से कहा कि भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ें। गौर ने कहा कि इस प्रस्ताव पर मैंने उनसे इतना ही कहा कि मैं इस बारे में सोचूंगा। 
विज्ञापन


राहुल से भी मिल चुके हैं बाबूलाल

दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में नई सरकार के शपथग्रहण के दौरान भी बाबूलाल गौर ने सुर्खियां बटोरी थीं। बाबूलाल गौर की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी। बाबूलाल गौर की राहुल गांधी से मुलाकात दिग्विजय सिंह ने कराई थी। इस दौरान राहुल ने गौर से कांग्रेस में शामिल हो जाने को कहा था। 

कहा था बनेगी कांग्रेस की सरकार

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गोविंदपुरा सीट से गौर की जगह उनकी बहु कृष्णा गौर को टिकट दिया था। कृष्णा गौर ने कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश शर्मा को 46,359 वोटों से हराया। 

चुनाव में मतदान के बाद और मतगणना से पहले बाबूलाल गौर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कहते हुए नजर आ रहे थे। कांग्रेस ने भी इस बयान का स्वागत किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें