माराठा गैंग के सभी बदमाश अभी फरार हैं। इस हत्याकांड में एसआर मप्र चैनल का डायरेक्टर रोहित सेठी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। बताया जाता है कि वह भोपाल में कुछ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में आकर सरेंडर करने की तैयारी में है।
खुलासा हुआ है कि संदीप की हत्या की साजिश ढाई महीने पहले उज्जैन में एक सटोरिए के घर पर रची गई। संदीप से जुड़ा एक सटोरिया इस बैठक में आया था।