मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित बाल सुधार गृह से 5 बाल अपराधी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पांचों छत पर लगी ग्रिल को तोड़कर भाग निकले में कामयाब रहे। फरार हुए बाल कैदियों में से तीन पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।
इस सूचना से सुरक्षा जवानों में हड़कंप मच गया है| पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अभी तक किसी भी का सुराग पुलिस को नहीं मिल सका।
पुलिस के अनुसार कमरे की जाली टूटी मिली है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाल अपराधी इसी जाली को तोड़कर फरार हुए होंगे| वही दीवार से लगे पेड़ के सहारे नीचे उतरे होंगे|
पुलिस ने रतलाम, मंदसौर, नीमच में पुलिस को अलर्ट कर दिया है। क्योंकि इन बाल कैदियों पर हत्या की कोशिश, चोरी, लूट जैसे संगीन आरोप दर्ज हैं।