फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में ट्रेन में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप

Fri, 25 Nov 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर सफाई के दौरान कुर्ला जाने वाली गाड़ी में एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की जांच में संदिग्ध वस्तु महज तीन फुट लंबी लोहे की छड़ निकली।
विज्ञापन


जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार, कुर्ला से हबीबगंज आकर वापस कुर्ला जाने वाली गाड़ी की शुक्रवार दोपहर सफाई चल रही थी, तभी एस 11 कोच में एक संदिग्ध भारी छड़ मिली। इसके दोनों ओर टेप लगे हुए थे, जिससे सफाईकर्मी को लगा कि यह कोई विस्फोटक हो सकता है और उसने इसकी सूचना जीआरपी को दी।

रेल अधिकारियों के मुताबिक, "रेलगाड़ी के डिब्बे में संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद जीआरपी ने हबीबगंज के प्लेटफार्म नंबर दो को खाली कराया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया।" अधिकारियों के अनुसार, बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु का परीक्षण किया तो वह महज लोहे की छड़ निकली। जीआरपी को आशंका है कि यह किसी शरारती व्यक्ति की हरकत हो सकती है।
विज्ञापन

Abandoned baggage found at Habibganj railway station (Bhopal); police, bomb squad & dog squad reach the spot.— ANI (@ANI_news) November 25, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें