बड़ी खबर इंदौर से आ रही है। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र रिव्हर साइड रोड पर भीषण आग लग गई है। कपड़ों की कुछ दुकानों में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और निगम की टीम मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पूरा बाजार बंद हो चुका था। सभी व्यवसायी अपने-अपने घर जा चुके थे। करीब चार बजे के आसपास लोगों ने कपड़े की दुकानों से धुआं निकलते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल गाड़ियों को दी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और आला अधिकारी पहुंचे।