प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से ट्रक आरजे 17 जीए6609 मुर्गा दाना भरकर हैदराबाद जा रहा था। शाहपुर से तीन किलोमीटर दूर कालीमिट्टी पर राजस्थानी ढाबे के पास ड्राइवर ट्रक खड़ा कर चाय पीने चला गया, जबकि कंडक्टर गाड़ी की सफाई कर रहा था। तभी अचानक आग लग गई।
मध्यप्रदेश के बैतूल से लगे शाहपुर में भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। ट्रक से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही ट्रक के कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से ट्रक आरजे 17 जीए6609 मुर्गा दाना भरकर हैदराबाद जा रहा था। शाहपुर से तीन किलोमीटर दूर कालीमिट्टी पर राजस्थानी ढाबे के पास ड्राइवर ट्रक खड़ा कर चाय पीने चला गया, जबकि कंडक्टर गाड़ी की सफाई कर रहा था। तभी ट्रक में अचानक आग लग गई।
आग ने तेजी से भीषण रूप ले लिया। ट्रक से आग की लपटें देख नेशनल हाईवे का कार्य कर रहे ब्लर मशीन चालक व उसके कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। हालांकि, आग बूझती, तब तक ट्रक का कैबिन जलकर खाक हो चुका था। आग लगने के कुछ ही देर बाद ही नगर परिषद, घोड़ाडोंगरी का अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। शाहपुर थाना प्रभारी के साथ नगर परिषद का अमला भी पहुंच गया था।