फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: छिंदवाड़ा में पतंगबाजी में हादसे, दो लोगों की गर्दन तो एक का पैर कटा, बच्चा भी गिरा छत से

Sat, 14 Jan 2023 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में पतंगबाजी के कारण चार दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। मांझे से दो लोगों की गर्दन कटी है तो एक युवक का पैर जख्मी हुआ है। वहीं एक हादसे में बालक छत से गिरा है,
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में चाइनीज मांझे से बाइक चालक का गला कट गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को पतंगबाजी के दौरान कई हादसे हुए। छिंदवाड़ा में चार दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। मांझे से दो लोगों की गर्दन में कटी तो एक युवक का पैर जख्मी हुआ है। वहीं, एक अन्य हादसे में बालक छत से गिर गया। उसे नागपुर रेफर किया गया। उज्जैन में भी चीन में बने मांझे से एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर छिंदवाड़ा में चार हादसे हुए। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद छिंदवाड़ा, उज्जैन समेत कई शहरों में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है। इसकी चपेट में आने से लोग हताहत जो रहे हैं।

छिंदवाड़ा में शनिवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से तीन लोग जख्मी हो गए। धरम टेकरी के पास बाइक से घर लौट रहा 15 वर्षीय सचिन इवनाती इस मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन पर कट लग गया। वह बाइक से गिर पड़ा और गले से खून निकलने लगा। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में गुरैया के पास बाइक सवार लाल बाग निवासी अतरलाल बाइक से जा रहा था तभी उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। इससे उसके गले में 8 सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया। तत्काल उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है। तीसरा हादसा भी लाल बाग के पास घटित हुआ। यहां 14 वर्षीय छात्र स्कूल से लौटने के दौरान मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर कट गया। उसका इलाज जारी है।

पतंग के चक्कर में छत से गिरा मासूम
छिंदवाड़ा के कोला ढ़ाना में पतंग उड़ाने के दौरान सात साल का मासूम गर्व बरकड़े छत से गिर गया। उसके सिर में मामूली चोट आई है। उसे पहले जिला चिकित्सालय लाया गया, वहां से उसे नागपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें